back to top
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeBreakingदिल्ली की सड़कों पर उतरी सांसद, बेहाल गायें दिखीं तो अफसर तलब,...

दिल्ली की सड़कों पर उतरी सांसद, बेहाल गायें दिखीं तो अफसर तलब, 5 घंटे चला हंगामा

http://A Member of Parliament took to the streets of Delhi, and upon seeing distressed cows, summoned the officials; the resulting commotion lasted for 5 hours.

वजीराबाद क्षेत्र में सड़क पे कूड़े के बीच बैठी गायों के मामले में सांसद स्वाति मालिवाल ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कराई

Sandhyamidday@Newdelhi@ दिल्ली की सड़कों पर आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल करीब 5 घंटे तक बेसहारा गायों को लेकर खड़ी रही। दरअसल, स्वाति गुजर रही थी तो उन्हें वहां बेसहारा गायें दिखी। वे गाड़ी से उतरी और नगर निगम के अफसर की टीम बुला ली। अब इस मामले में FIR भी करने के लिए कहा गया है।

  • सांसद स्वाति मालिवाल वजीराबाद स्थित संगम विहार फ्लाईओवर से गुजर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि गुर्जर चौक पर भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा हुआ था और वहां सैकड़ों गायें कूड़ा खा रही थीं। स्थानीय लोगो ने बताया की वहा आय दिन इसी कारण से एक्सीडेंट होते है – लोगों और गाय दोनों को चोट आती है! यह दृश्य देखकर उन्होंने दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारियों को मौके पर बुलाया

मौके की गंभीर स्थिति को देखते हुए सांसद स्वाति मालिवाल ने MCD अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और इलाके की तत्काल सफाई तथा गायों को गौशाला भेजने के निर्देश दिए। इतने में वहाँ स्थानीय पार्षद का बोर्ड लगा हुई गाड़ी भी आई और वही सड़क पे कूड़ा डालने लगी, सबने जब उसको रोका तो पता चला की पार्षद भी यहाँ सड़क पे ही कूड़ा डलवा रही थी!

सांसद मालिवाल करीब 5 घंटे तक मौके पर खड़ी रहीं और अपने सामने सफाई कार्य कराया। इसके साथ ही गायों को एनिमल एम्बुलेंस के जरिए गौशाला भिजवाया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी सांसद स्वाति मालिवाल संसद में पशुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा उठा चुकी हैं।

उन्होंने दिल्ली में चल रहे अवैध डेरी फार्मों को लेकर कहा था कि दूध निकालकर गायों को सड़कों पर छोड़ देने वाले डेरी माफिया के खिलाफ तुरंत एफ. आई. आर. और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में भी उन्होंने MCD को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एमसीडी पुलिस में FIR करवाये जिससे पता चले की किस अवैध डेरी की गाय वहा थी, उनपे कार्यवाही हो और साथ ही – रोड पे चेतावनी का बोर्ड लगाया जाए जिससे की लोग वहाँ सड़क पे कनाडा ना फेंके!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments