back to top
Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeBreakingअमेरिका में अगले हफ्ते पहुंचेगी भारत की स्पेशल टीम, होगी डील को...

अमेरिका में अगले हफ्ते पहुंचेगी भारत की स्पेशल टीम, होगी डील को फाइनल रूप देने पर बात, मार्च में हो जाएगा फाइनल समझौता साइन

http://A team will go to America to finalize the deal, final agreement will be signed by March.

अमेरिका जाएगा डील को अंतिम रूप देने दल, मार्च तक अंतिम समझौता हस्ताक्षर

A team will go to America to finalize the deal, final agreement will be signed by March.

sandhyamidday@newdelhi@भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पूरी दुनिया में सुर्खियों में है, लेकिन इसके सारे प्रावधान अभी सामने नहीं आये हैं। क्या सस्ता होगा, क्या महंगा होगा व भारत को कितना फायदा होगा या नुकसान होगा, इसको लेकर सियासी खीचतान मची हुई है। इस बीच यह सामने आया है कि भारत की स्पेशल टीम अब अमेरिका जाएगी।भारत-अमेरिका ट्रेड डील की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अगले सप्ताह भारतीय अफसरों का एक दल अमेरिका जाएगा। यह दल ट्रेड डील के बचे समझौता को फायनल रूप देगा। इसके बाद मार्च 2026 तक फायनल समझौता पत्र पर अंतिम रूप से हस्ताक्षर होंगे।

डील का पहला ज्वाइंट स्टेटमेंट भी जारी हो गया, लेकिन इसके बावजूद अभी समझौते के अनेक प्रावधान, सेक्टर व वस्तुओं की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इसका कारण इसकी रूपरेखा व फायनल ड्राफ्ट पर अंतिम हस्ताक्षर नहीं होना है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय के मुख्य वार्ताकार और ज्वाइंट सेक्रेटरी दर्पण जैन के नेतृत्व में भारतीय अधिकारियों का एक दल अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए अगले सप्ताह अमेरिका का दौरा करेगा। दोनों देशों का लक्ष्य मार्च में समझौते पर हस्ताक्षर करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ में कटौती के लिए जल्द ही एक कार्यकारी आदेश जारी किए जाने की उम्मीद है। यदि इसमें देरी होती है, तो भारतीय प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह इस मामले को उठाएगा।

फिलहाल दोनों देशों के बीच ज्वाइंट एग्रीमेंट के मसौदे को लीगल लेंग्वेज में बदलने का काम चल रहा है। इसमें जो सहमति दोनों पक्षों के बीच बन चुकी है, उसे अब कानूनी रूप दिया जा रहा है, ताकि समझौते पर औपचारिक रूप से साइन किया जा सके। अमेरिका के साथ डिजिटल टैक्स या ई-ट्रांसमिशन पर मोरोटोरियम जैसे मुद्दों पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments