http://The only country where no one can be poor even if they want to be, the government itself fills their pockets.
There are rich and poor people in almost every country in the world. But there is one country where it is rare to find a poor person.
दुनिया के लगभग सभी देशों में गरीब और अमीर लोग रहते हैं. मगर एक ऐसा भी देश है जहां शायद ही कोई ऐसा शख्स मिलेगा जो गरीब होगा.
sandhyamidday@newdelhi@ये देश यूरोप का एक बेहद खूबसूरत और विकसित देश है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़, झीलें और साफ-सुथरे शहर दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करते हैं. यह देश अपनी मजबूत अर्थव्यवस्था और उच्च जीवन स्तर के लिए भी जाना जाता है. इसका नाम स्विट्जरलैंड है.
स्विट्जरलैंड में कम आय वाले लोग मिल जाएंगे. मगर ऐसा नहीं होगा कि दो वक्त के खाने के लिए कोई तड़पे. वहां सरकार मजबूत सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था के जरिए उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहने देती. इसलिए यहां अत्यधिक गरीबी बहुत कम देखने को मिलती है.
वहां सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत है. जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता, भत्ता और अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाती हैं, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें.
स्विट्जरलैंड में सरकार और स्थानीय प्रशासन सस्ती दरों पर किराये के मकान उपलब्ध कराते हैं. हाउसिंग कोऑपरेटिव और सब्सिडी योजनाएं मध्यम और कम आय वर्ग को राहत देती हैं.
यहां के सभी नागरिकों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेना अनिवार्य है. सरकार जरूरतमंद लोगों को प्रीमियम में सब्सिडी देती है, जिससे इलाज सुलभ हो सके.
इस देश में अगर किसी की नौकरी चली जाती है, तो उसे बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है. आमतौर पर व्यक्ति को उसके पिछले वेतन का लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक कुछ समय के लिए मिलता है, साथ ही सरकार नई नौकरी के लिए ट्रेनिंग और कौशल विकास कार्यक्रम भी चलाती है.
स्विट्जरलैंड दुनिया के सबसे ज्यादा औसत वेतन वाले देशों में से एक है. यहां न्यूनतम वेतन पूरे देश में तय नहीं है, लेकिन कई क्षेत्रों में वेतन काफी ऊंचा है.
खुशहाल देशों की लिस्ट में स्विट्जरलैंड अक्सर शीर्ष देशों में शामिल रहता है. बेहतर आय, सुरक्षित माहौल, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था और संतुलित जीवनशैली इसकी बड़ी वजहें हैं.

