back to top
Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomeBreakingमोदी को अवार्ड देने वाली दिमेत्रियु मिली बिरला से, नए अफसरों से...

मोदी को अवार्ड देने वाली दिमेत्रियु मिली बिरला से, नए अफसरों से अलग बिरला का संवाद

बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम रहे। पहले उनसे पीएम नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिलाने वाली अनीता दिमेत्रियु ने मुलाकात की। दूसरा ओम बिरला ने प्रशुक्षु राजस्व अवसरों से संवाद करके बेहतर टैक्स कलेक्शन के लिए टिप्स दिए। दोनों कार्यक्रमों के जानिए प्रमुख अंश-

टैक्स में पारदर्शिता बढ़ता है एआई सिस्टम – ओम बिरला

  • लोकसभा अध्यक्ष ने भारतीय राजस्व सेवा के 76वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को किया

Sandhyamidday@Newdelhi@लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि डिजिटल टैक्स प्रणाली, एआइ-आधारित मूल्यांकन एवं डेटा विश्लेषण जैसे आधुनिक उपकरण टैक्स में पारदर्शिता और निष्पक्षता को और बढ़ाते हैं। उन्होंने युवा प्रशिक्षु अधिकारियों से अपनी कड़ी मेहनत, क्षमता और नवाचार के माध्यम से योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने यह बात भारतीय राजस्व सेवा (सी एंड आईटी) के 76वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। यह कार्यक्रम संसद परिसर में संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) की ओर से संसदीय पद्धतियों और प्रक्रियाओं के संबंध में आयोजित किया गया। यहाँ बिरला ने कहा कि एक राष्ट्र, एक कर तथा जीएसटी ढांचे में सुधारों ने देश के कर ढांचे को सरल और अधिक पारदर्शी बना दिया है। इसके चलते भारत के विकास और समृद्धि में योगदान मिल रहा है। इस पारदर्शी व्यवस्था को बनाए रखने और इसे मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी राजस्व सेवा के अधिकारियों की है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न केन्द्रीय और अखिल भारतीय सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर भारत के विकास और आकांक्षाओं को दर्शाती है। युवा प्रशिक्षु अधिकारियों का साहसिक, आत्मविश्वास से युक्त  और नया दृष्टिकोण भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करने में सहायक होगा। युवा प्रशिक्षु अधिकारियों का योगदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा  परिकल्पित “विकसित भारत” के लक्ष्य को सार्थक रूप से साकार करने में सहायक होगा। बिरला ने कहा कि भारत की संसद देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नीति-निर्माण का केंद्र है। आने वाले वर्षों में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी भारत की आर्थिक मज़बूती के प्रमुख स्तंभ बनेंगे। कार्यक्रम में 79 प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हुए, जिनमें 5 भूटान से हैं। इस बैच में 40 फीसदी महिलाएं है। 

ये भी अहम

बिरला ने साइप्रस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से साइप्रस के संसदीय प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष अनीता दिमेत्रियु के नेतृत्व में संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। साइप्रस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस प्रदान किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments