back to top
Monday, February 9, 2026
spot_img
HomeBreakingराहुल का ब्लेम : स्पीकर ने 1 घंटे पहले कहा कि मुझे...

राहुल का ब्लेम : स्पीकर ने 1 घंटे पहले कहा कि मुझे बोलने दिया जाएगा अब क्यों पीछे हट रहे हैं?

http://Rahul’s blame: The speaker said an hour ago that I will be allowed to speak, why is he backing out now?

Sandhyamidday@Newdelhi@लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की घेराबंदी का एक और प्रयास सोमवार को किया। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि मुझे एक घंटा पहले लोकसभा स्पीकर ने कमेंट किया था कि आपको बजट पर चर्चा के पहले बोलने के लिए मौका दिया जाएगा। आप सारे मुद्दे क्लियर करें, लेकिन अब ऐसा नहीं किया जा रहा है ।

अब मुझे बोलते नहीं दिया जा रहा है, ऐसा क्यों किया जा रहा है? जब स्पीकर ने कमेंट किया, तो फिर वह पीछे क्यों हट रहे हैं ? राहुल जब यह बोल रहे थे उस समय सभापति की कुर्सी पर मध्य प्रदेश के सांसद संध्या राय सभापति के तौर पर मौजूद थी। बाद में राहुल गांधी ने बाहर जाकर मीडिया से भी कहा कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मुझे कहा था कि मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे। 

गौरतलब है कि सोमवार को भी लोकसभा नहीं चल पाई   लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने का मौका चाहिए था जो कि नहीं मिल पाया। इसके चलते हंगामा के बीच दो बार लोकसभा को स्थापित करना पड़ा और लोकसभा मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा के कार्यवाई बिल्कुल भी नहीं चल पाई। वहीं राज्यसभा की कार्रवाई चलती रही ।  राज्यसभा में बजट पर चर्चा भी हुई। राज्यसभा में कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी को ना बोलने दिए जाने के मुद्दे पर वॉकआउट भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments