back to top
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeBreakingविपक्ष नेता नहीं बोलेंगे, तो पीएम के बोलने का कोई मतलब नहीं...

विपक्ष नेता नहीं बोलेंगे, तो पीएम के बोलने का कोई मतलब नहीं –  जयराम

http://Rajya Sabha MP and Congress leader Jairam Ramesh said that if the Leader of the Opposition Rahul Gandhi does not speak in the Lok Sabha, then what is the point of PM Narendra Modi speaking.

Sandhya sandhyamidday@Newdelhi@ राज्यसभा सांसद व कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि डिबेट की शुरुआत नेता विपक्ष करते हैं। यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी नहीं बोलते हैं तो फिर पीएम नरेंद्र मोदी के बोलने का क्या मतलब। उन्होंने कहा कि तीन दिन से नेता विपक्ष राहुल गांधी  को संसद में बोलने से रोका जा रहा है, वे अपना भाषण खत्म नहीं कर पा रहे हैं।

राहुल गांधी जी को जानबूझकर रोका जा रहा है, क्योंकि वे बहुत ही संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामले उठा रहे हैं।

नेता विपक्ष को जिस तरह अपनी बात रखने से रोका जा रहा है, यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इन सभी मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। कल सुबह 10 बजे विपक्ष के फ्लोर लीडर्स कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों के ऊपर BJP नेताओं द्वारा अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है, हम उसका पूर्ण खंडन करते हैं। हम चाहते हैं कि अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सदन में डिबेट की शुरुआत नेता विपक्ष करते हैं और प्रधानमंत्री जवाब देते हैं। इसलिए जब तक नेता विपक्ष नहीं बोलेंगे, तब तक प्रधानमंत्री के बोलने का मतलब ही नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments