back to top
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeBreakingसीएम मोहन बोले- यदि सुभाष चन्द्र बोस कुछ साल तक स्थाई रूप...

सीएम मोहन बोले- यदि सुभाष चन्द्र बोस कुछ साल तक स्थाई रूप से कांग्रेस का नेतृत्व करते तो देश का बंटवारा नहीं होता

http://CM Mohan said, “If Subhas Chandra Bose had led the Congress party permanently for a few years, the country would not have been partitioned.”


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन कर कहा कि जबलपुर की धरती पर नेताजी, तत्कालीन समय में कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। अगर कुछ सालों तक वे स्थाई रूप से इस दल का नेतृत्व करते तो देश का बंटवारा नहीं होता और आजादी का यह खंडित रूप हमें देखने को नहीं मिलता।

भारत की सांस्कृतिक समृद्धता में बंगाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा देकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जनसामान्य को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बसंत पंचमी की दी बधाई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेताजी की प्रतिमा का किया अनावरण और शताब्दी स्तम्भ किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर में सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह को संबोधित किया

Sandhyamidday@भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रकृति में बसंत का मौसम, ऋतुओं का राजा है। उन्होंने आज शुक्रवार को बसंत पंचमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन कर कहा कि जबलपुर की धरती पर नेताजी, तत्कालीन समय में कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। अगर कुछ सालों तक वे स्थाई रूप से इस दल का नेतृत्व करते तो देश का बंटवारा नहीं होता और आजादी का यह खंडित रूप हमें देखने को नहीं मिलता। नेताजी ने आजाद हिंद फौज के माध्यम से भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाई। ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा देकर उन्होंने जनसामान्य को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सिद्धि बाला बोस लायब्रेरी एसोशिएशन शताब्दी वर्ष समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर सिटी बंगाली क्लब के माध्यम से स्थापित नेताजी की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्लब में शताब्दी स्तंभ का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी ने 100 गौरवशाली वर्षों की स्मृतियों को बहुत अच्छे से संभाला है। इस एसोसिएशन ने बंगाली समाज और जबलपुर की कला, संस्कृति और ऐतिहासिस विरासत को संरक्षण प्रदान किया है। सिटी बंगाली क्लब की ख्याति ऐसी रही है कि स्वयं नेताजी यहां पधारे। यह इस क्षेत्र के लिए गौरवशाली क्षण रहे। सिटी बंगाली क्लब ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। राज्य सरकार स्कूल एवं उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सदैव क्लब के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा भारत की सांस्कृतिक समृद्धता में बंगाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्रद्धेय बंकिमचंद्र चटर्जी ने वंदेमातरम् की रचना कर देशवासियों को एक सूत्र में पिरोया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का कलंक मिटा और आज जम्मू-कश्मीर भारत का मोर मुकुट बन रहा है।

केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं रसायन मंत्री जेपी नड्डा ने बसंती पंचमी की बधाई दी तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन कर कहा कि नेताजी वर्ष 1939 में जबलपुर आए थे। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणब मुखर्जी भी सिटी बंगाली क्लब से जुड़े थे। हमें बंगाल और बंगाल के गर्व को कभी भूलना नहीं चाहिए। देश की आजादी में बंगाल की अहम भूमिका रही है, बंगाल के महापुरुष कभी झुके नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने वंतेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संसद में विशेष चर्चा करवाई। राष्ट्रगान जन गण मन को भी पूर्ण सम्मान दिया जा रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई है। बंगाली भाषा को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा दिया गया है। यूनेस्को में दुर्गा पूजा को शामिल कराया गया है। गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के शांति निकेतन को भी यूनेस्को ने विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता दी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक देश दो विधान के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म हुई और देश के हर क्षेत्र में अब एक ही विधान है। मध्य प्रदेश में बंगाली समाज पूर्णत: सुरक्षित है। बंगाल में स्वयं बंगाली असुरक्षित हो जाए, यह असहनीय स्थिति है। इस स्थिति में बदलाव आवश्यक है।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन यानी सिटी बंगाली क्लब को प्रदेश में बंगाली समाज की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी संस्था होने का गौरव प्राप्त है। यहां प्रदेश की एकमात्र सुव्यवस्थित बांग्ला लाइब्रेरी है। जिसकी स्थापना वर्ष 1925 में जबलपुर नगर निगम के पहले अध्यक्ष राय बहादुर प्रभात चंद्र बोस और उनके साथियों ने की थी। राय बहादुर प्रभात चंद्र बोस ने अपनी धर्मपत्नी के सम्मान में लाइब्रेरी की स्थापना की थी। बांग्ला संस्कृति-परंपरा, कला, साहित्य और भाषा के संवर्धन के साथ-साथ यह क्लब कन्या शिक्षा के मार्ग पर भी अग्रसर है। संस्था द्वारा 95 वर्षों से गर्ल्स हायर सेकेण्डरी स्कूल चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पांडे, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर  जगत बहादुर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में बंगाली समाज जन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments