back to top
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeBreakingसिंधिया- त्रिपुरा में विकास की नई क्रांति

सिंधिया- त्रिपुरा में विकास की नई क्रांति

http://With development projects worth ₹365 crore, a new revolution of development is underway in Tripura.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्रिपुरा में किया 8 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

₹365 करोड़ की विकास परियोजनाओं के साथ त्रिपुरा में विकास की नई क्रांति

प्रधानमंत्री मोदी के ‘अष्टलक्ष्मी’ विज़न से सशक्त हो रहा पूर्वोत्तर, मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा के नेतृत्व में त्रिपुरा बनेगा दक्षिण-पूर्व एशिया का गेटवे: सिंधिया

Sandhyamidday@अगरतला, त्रिपुरा/गुवाहाटी/दिल्ली। केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री व संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को त्रिपुरा में कुल ₹365 करोड़ की लागत वाली 8 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में सड़क कनेक्टिविटी, पर्यटन, ऊर्जा और जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘अष्टलक्ष्मी’ विज़न के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत अब केवल भौगोलिक सीमांत नहीं, बल्कि भारत के विकास इंजन की भूमिका निभा रहा है।

₹270 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, कनेक्टिविटी और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ने ₹270 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 5 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें प्रमुख रूप से जतनबाड़ी–मंदिरघाट वाया तीर्थमुख मार्ग (13.775 किमी), एरारपार से अंबासा तक केए रोड का उन्नयन (28.90 किमी) का कार्य शामिल है। इन सड़कों के निर्माण से गाँवों, बाजारों, स्कूलों और अस्पतालों के बीच आवागमन सरल होगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इसके अतिरिक्त गंडाचेरा–रैश्याबाड़ी–नारिकेल कुंजा मार्ग (8.00 किमी) के माध्यम से जनजातीय बस्तियों को जिला मुख्यालयों और आवश्यक सेवाओं से जोड़ा गया है, जिससे सामाजिक समावेशन और सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

पर्यटन, संस्कृति और स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमरपुर (फातिकसागर) से छबीमुरा तक बेहतर कनेक्टिविटी से त्रिपुरा की विरासत और पर्यटन क्षमता को नया विस्तार मिलेगा। इससे पर्यटकों को प्राचीन शिल्पकला और प्राकृतिक धरोहर देखने का अवसर मिलेगा और स्थानीय गाइडों, कारीगरों व परिवारों की आय में वृद्धि होगी।

उन्होंने बताया कि पीएम-डेवाइन योजना के अंतर्गत सोलर माइक्रो ग्रिड परियोजना दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वच्छ एवं भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराएगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और आजीविका के अवसर सुदृढ़ होंगे।

₹95 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, पहाड़ी और आंतरिक क्षेत्रों को विकास से जोड़ेगा
केंद्रीय मंत्री ने ₹95 करोड़ की लागत से बनने वाली 3 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें कोवाईफुंग (पंजीराई) से कारबुक मार्ग (9.10 किमी), जाम्पुई (PMGSY पॉइंट) से कांग्राई मार्ग और बुरीघाट से सेरमुन-II मार्ग शामिल हैं।
इन परियोजनाओं से पहाड़ी एवं आंतरिक क्षेत्रों की निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी और दूरस्थ अंचल विकास की मुख्यधारा से जुड़े रहेंगे।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र में ₹6.5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश किया गया है। प्रत्येक केंद्रीय मंत्रालय अपने बजट का 10% पूर्वोत्तर राज्यों में व्यय कर रहा है, जिससे यह क्षेत्र अभूतपूर्व विकास के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने मुख्यमंत्री प्रो. (डॉ.) माणिक साहा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र-राज्य समन्वय के कारण त्रिपुरा सामाजिक, आर्थिक और अधोसंरचनात्मक विकास में नए मानदंड स्थापित कर रहा है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री त्रिपुरा में विभिन्न विकास स्थलों का दौरा करेंगे। वह देश की प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर (माताबाड़ी) में दर्शन-पूजन कर राज्य और देश की समृद्धि की कामना करेंगे। इसके अलावा उनाकोटी, डम्बूर सहित अन्य क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी समीक्षा भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments