http://AI summit: Bill Gates, Google CEO Sundar Pichai and many other celebrities will visit India.
Sandhyamidday@newdelhi@भारत में इस बार दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण AI सम्मेलन शुरू हो गया है. हम बात कर रहे हैं India AI Impact Summit 2026 की, जो 16 फरवरी को शुरू हो गया है और 20 फरवरी तक चलेगा. इसका आयोजन भारत मंडपम में हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका औपचारिक शुभारंभ सोमवार 16 फरवरी को कर दिया है।
इस इवेंट में 100 से ज्यादा देशों के डेलिगेशन के हिस्सा लेंगे. इसमें 15 से 20 सरकारों के प्रमुख, 50 से ज्यादा मंत्री और 50 से ज्यादा दुनिया भर की प्रमुख कंपनी के CEO शामिल होंगे. इसमें भारतीय कंपनियों के प्रमुख भी शामिल होंगे. बिल गेट्स सहित अनेक हस्तियां इसमें शामिल होंगी।
समिट में AI इकोसिस्टम से जुड़े लगभग 500 प्रमुख व्यक्ति भी शामिल होंगे. इसमें इनोवेटर्स, रिसर्चर और चीफ टेक्नोलोजी ऑफिसर शामिल हैं. अगर चर्चित नामों की बात करें, तो गूगल CEO सुंदर पिचाई से लेकर एंथ्रॉपिक के डारियो अमोडेई तक इसका हिस्सा होने वाले हैं.
भारत इस बार AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन कर रहा है. इस कार्यक्रम में ना सिर्फ टेक और AI सेक्टर के दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. बल्कि 20 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति भी शामिल होंगे.
कौन-कौन लेगा हिस्सा?
- गूगल CEO सुंदर पिचाई
- DeepMind के सीईओ डेमिस हसाबिस
- OpenAI CEO सैम अल्टमैन
- एंथ्रॉपिक के सीईओ डारियो अमोडेई
- Nvidia सीईओ जेन्सेन हुआंग
- माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ
- बिल गेट्स
- मेटा के चीफ AI साइंटिस्ट यान लेकुन
- क्वालकॉम CEO क्रिस्टियानो एमोन और कई नाम शामिल होंगे.

