back to top
Wednesday, October 22, 2025
spot_img
HomeBreakingMP : 24 IAS का हुआ तबादला, भाजपा विधायक से भिड़ने वाले...

MP : 24 IAS का हुआ तबादला, भाजपा विधायक से भिड़ने वाले कलेक्टर को हटा मंत्रालय में बैठाया

IAS Transfer in MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए 11 जिलों के कलेक्टर; 24 IAS का हुआ तबादला

http://Collectors of 11 districts replaced; 24 IAS officers transferred

Sandhyamidday@भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसके परिणामस्वरूप 11 जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं। पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार को मुरैना का संभागायुक्त बनाया गया है जबकि संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। नीरज कुमार वशिष्ठ अब पांढुर्णा के नए कलेक्टर होंगे। भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह से विवाद को लेकर सुर्खियों में आए भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को हटाकर मंत्रालय में बैठा दिया गया है।

नई सूची के अनुसार, अब पन्ना कलेक्टर रहे सुरेश कुमार को मुरैना का संभागायुक्त बनाया गया है। संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। इसी प्रकार नीरज कुमार वशिष्ठ अब पांढुर्णा के नए कलेक्टर बन गए हैं। पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम के जिला कलेक्टर अब बदल गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments