Gujarat RRTS News: PM Modi’s Gujarat to get Metro, Bullet Train followed by Rapid Rail, RRTS connectivity to 5 satellite towns
sandhyamidday@Newdelhi@प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में मेट्रो, बुलेट ट्रेन के बाद अब रैपिड रेल दौड़ने की तैयारी सामने आई है। भूपेंद्र पटेल सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार पांच सैटेलाइट को दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस की तर्ज पर कनेक्ट करने की योजना बनाई है।
2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबान करने जा रहे गुजरात में मेट्रो, बुलेट ट्रेन के बाद अब रैपिड रेल दौड़ने की तैयारी सामने आई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली राज्य सरकार पांच सैटेलाइट टाउन को रीजनल रेल ट्रांजित सिस्टम (RRTS) की मदद से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। अगर गुजरात सरकार की कवायद सिरे चढ़ती है तो दिल्ली-एनसीआर के बाद गुजरात देश RRTS का नेटवर्क बनेगा।
फ्यूचर प्लानिंग के तहत फैसला
गुजरात सरकार ने साल 2025 को शहरी विकास वर्ष घोषित किया था। शहरों के नियोजित विकास की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम रहते हुए 2005 में की थी। 20 वर्ष पूरे होने पर सरकार ने 2025 को यह विशेष वर्ष घोषित किया गया था। राज्य सरकार ने पिछले साल एक अहम फैसले में राज्य में पांच कस्बों को सैटेलाइट टाउन के तौर विकसित करने का फैसला किया था, ताकि राज्य के बड़े शहरों पर आबादी का बोझ न बढ़े। इनके निकट आने वाले कस्बे शहर बनें। अहमदाबाद के निकट आने वाले साणंद और वडोदरा के पास स्थित सावली में काफी कंपनियों के दफ्तर हैं।
अहमदाबाद-साणंद पहला रूट
अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार ने पांच सैटेलाइट कस्बों को बेहतर कनेक्टिविटी देने और शहरों पर दबाव कम करने के लिए रीजनल रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का प्लान बनाया है। शहरी विकास विभाग इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए टेक्निकल डिटेल्स तैयार कर रहा है। यह साणंद को अहमदाबाद, सावली को वडोदरा, कलोल को गांधीनगर, बारडोली को सूरत और हीरासर को राजकोट से जोड़ेगा। संभावना है की पहला आरआरटीएस रूट अहमदाबाद-साणंद के बीच बनाया जाएगा। सरकार की तरफ से जल्द ही टेक्निकल बिड मांगे जाने की उम्मीद है।
दो शहरों में चल रही है मेट्रो
देश में अभी RRTS को नेशनल कैपिटल रीजन में विकसित किया गया रहा है और मेरठ के लिए पहली लाइन दो साल पहले शुरू हुई थी। आरआरटीएस इंटरसिटी कनेक्टिविटी देता है, जबकि मेट्रो की कॉन्सेप्ट इंटरासिटी वाली है। गुजरात में अभी अहमदाबाद में मेट्रो का संचालन हो रहा है। मेट्रो से गांधीनगर भी जुड़ चुका है। सूरत में मेट्रो की शुरुआत इस साल के अंत या फिर 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। 2027 चुनावी साल है। गुजरात में इसी साल बुलेट ट्रेन भी राज्य में दौड़ेगी। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम तेजी से पूरा हो रहा है। यह पूरा रूट 2029 में खुलने की उम्मीद है।

