back to top
Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeBreakingTMC को केवल घुसपैठियों की चिंता, क्योंकि वो उसका वोटबैंक - शिवराज

TMC को केवल घुसपैठियों की चिंता, क्योंकि वो उसका वोटबैंक – शिवराज

http://TMC is only concerned about infiltrators because they are its vote bank: Shivraj

sandhyamidday@newdelhi@ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी पर सियासी हमला बोला। उन्होंने सोमवार को कहा कि टीएमसी को केवल घुसपतियों की चिंता है, क्योंकि वह उसका वोट बैंक है। पहले वह घुसपैठयो को बंगाल लाते हैं फिर उनका वोटर आईडी और दूसरे दस्तावेज छुपा कर उनको वोट के रूप में तब्दील करते हैं, फिर अपना वोट बैंक बनाकर राजनीति करते हैं।

शिवराज ने यह भी कहा-

टीएमसी का सिंडिकेट पहले घुसपैठ कराई जाती है, फिर आधार कार्ड और वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाए जाते हैं।

अब जब जाँच के आधार पर नाम हटाए जा रहे हैं, तो धरने का नाटक किया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है— हर अवैध घुसपैठिए की पहचान होगी।

जो भारत का नागरिक नहीं है, उसे कानून के अनुसार बाहर किया जाएगा। बंगाल की जनता टीएमसी के कुशासन से त्रस्त है।

    राज्य में लॉ एंड ऑर्डर लगभग खत्म हो चुका है।

    मां, मानुष और माटी का नारा देने वाली सरकार में आज मां लहूलुहान है, माटी खून से सनी है और मानुष पीड़ित है।

    टीएमसी अब टार्चर और ट्रेजेडी का प्रतीक बन गई है।

    M का मतलब मनी, मर्डर और माफिया हो गया है।

    C का मतलब करप्शन, क्राइम और क्रूरता है।

    महिलाओं, बहनों और बेटियों पर अत्याचार और अन्याय बढ़े हैं।

    • शिवराज ने कहा, घुसपैठ और तुष्टीकरण की नीति ने बंगाल में दंगे भड़काए हैं।

    हिंदू त्योहार मनाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

    तुष्टीकरण की राजनीति से गुंडों को बढ़ावा मिलता है।

    बंगाल की जनता अब यह सब और सहन नहीं करेगी।

    • शिवराज सिंह ने कहा, पश्चिम बंगाल में नौजवानों की नौकरियाँ भ्रष्टाचार ने छीन लीं। शिक्षक भर्ती घोटाले में हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ।

    नगरपालिका और स्थानीय निकायों की भर्तियों में भी घोटाले हुए। रोजगार के अवसर छीने गए और भर्तियों में बेईमानी की गई।

    जो अवसर बचे, वो भी घुसपैठियों को दे दिए गए। चुनाव से पहले बेरोजगारी भत्ता सिर्फ एक नाटक है।

    लेकिन नौजवान अब इनके बहकावे में नहीं आएंगे। युवाओं ने अब बंगाल में परिवर्तन का मन बना लिया है।

    • शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि TMC में एक नहीं, कई शेख शाहजहाँ जैसे लोग हैं। जो बहन और बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ करते है।

    महिलाओं की इज़्ज़त सुरक्षित नहीं है, यह चिंता का विषय है।

    अब बहनों के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा जरूरी है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार यह सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

    RELATED ARTICLES

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Most Popular

    Recent Comments