Why are 200 Hindu families migrating in UP? It’s written outside their homes: ‘House for sale’
sandhyamidday@Newdelhi@उत्तर प्रदेश के बरेली मोहम्मदगंज गांव में नमाज विवाद ने एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया हैं. आरोप है कि जहां समुदाय विशेष के लोगों की मनमानी से अब हिंदू समुदाय के लोगों ने गांव से पलायन करने का मन बना लिया है. और अपने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है लिख दिया है. आरोप है कि जिला प्रशासन ने भी उनकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं ली.
दरअसल, इस गांव में मुस्लिम परिवार ज्यादा रहता है.बस 200 हिंदू परिवार रहते हैं. इस गांव मैं मस्जिद का विवाद दशकों पुराना है. गांव में कोई मस्जिद नहीं है और ग्रामीण एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव में नमाज पढ़ने जाते थे. लेकिन आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से मोहम्म्द गंज गांव में एक घर को ही मदरसा बनाकर सामूहिक नमाज पढ़ी जा रही है. जिसका विरोध हिंदू समुदाय के लोगों ने किया.
जानें किस दिन से बड़ा विवाद
बता दे कि 16 जनवरी को भी नमाज पढ़ने के वीडियो वायरल हुआ. हिंदू समुदाय के ग्रामीणों की शिकायत पर बरेली जिला प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया. आरोप है कि इसका नतीजा यह हुआ कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चुनौती देकर खुलेआम घर को मदरसा बना कर उसमें नमाज पढ़ना शुरू कर दिया है. वहीं अब गांव में हिंदू समुदाय के लोग बेहद डरे हुए और भयभीत हैं.
पलायन की बात पर जोर
हिंदू समुदाय के करीब 200 परिवारों में कुछ ने गांव से पलायन की बात कह कर घरों के बाहर मकान बिकाऊ है लिख दिया है. वहीं मोहम्मदगंज गांव के इस पूरे मामले पर बरेली जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है.

