back to top
Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomePoliticsकेंद्रीय मंत्री जोशी ने दिए गुणवत्ता के तीन मंत्र, कहा- मेक इन...

केंद्रीय मंत्री जोशी ने दिए गुणवत्ता के तीन मंत्र, कहा- मेक इन इंडिया यानी गुणवत्ता होना चाहिए

http://Union Minister Joshi gave three mantras for quality, saying that ‘Make in India’ should be synonymous with quality.

  • दिल्ली में भारतीय मानक ब्यूरो का 79वां स्थापना दिवस मनाया गया

Sandhyamidday@नईदिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के कांसेप्ट का जिक्र करके कहा कि गुणवत्ता पर तीन मंत्र हैं। शासन में गुणवत्ता, ंविनिर्माण में गुणवत्ता और वितरण में गुणवत्ता ये ही विकसित भारत की यात्रा के तीन मंत्र हैं। गुणवत्ता मेड इन इंडिया का पर्याय होनी चाहिए।

नईदिल्ली में भारतीय मानक ब्यूरो का 79वां स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि शासन की गुणवत्ता और व्यापार करने में आसानी के बीच संतुलन होना चाहिए। भारतीय मानक ब्यूरो के सुविधा प्रदाता के रूप में विकसित होने को भी उन्होंने प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि केवल अनुपालन के बजाय मानकीकरण की संस्कृति को बढ़ावा देने में इसकी सफलता पर ध्यान दिया। केंद्रीय मंत्री ने विकसित भारत में उपभोक्ता के हक और गुणवत्ता को लेकर भी विचार रखें।

कार्यक्रम में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक संस्था का उत्सव नहीं है, बल्कि यह उस राष्ट्रीय संकल्प का उत्सव है जिसने दशकों से भारत में गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता विश्वास की नींव को मजबूत किया है। कार्यक्रम में भविष्य के रोडमैप को भी बताया गया। इसके प्लान का प्रेजेंटेशन भी दिया गया। महिला सशक्तिकरण के लिए योजना व पहलों को भी बताया गया।

आइएएस गर्ग ने कहा- नजरंदाज नहीं कर सकते
भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक संजय गर्ग ने कहा कि गुणवत्ता एक विकसित और विकासशील राष्ट्र के बीच सबसे महत्वपूर्ण निर्णायक कारक है और विकसित भारत की खोज में गुणवत्ता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

भरत खेडा ने कहा- मानक निष्पक्षता को सक्षम बनाते
यहां उपभोक्ता मामले विभाग के अतिरिक्त सचिव भरत खेड़ा ने कहा कि मानक बाजार के भीतर निष्पक्षता को सक्षम बनाते हैं। वे तब सबसे अच्छी सुरक्षा करते हैं जब वे दिखाई भी देते हैं और उनसे जुड़ाव भी महसूस होता है। इस मौके पर मानकीकरण पोर्टल का बीटा और ई-पुस्तकालय सहित अन्य पहलों को लांच भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments