back to top
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeBreakingभारत और यूरोपियन यूनियन के बीच ट्रेड डील से बाजारों में आएगी...

भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच ट्रेड डील से बाजारों में आएगी नई रंगत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

http://A trade deal between India and the European Union will bring a new vibrancy to the markets: Chief Minister Dr. Yadav

A trade deal between India and the European Union will bring a new vibrancy to the markets: Chief Minister Dr. Yadav

Newdelhi@Bhopal@मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौते (न्यू ट्रेड डील) की मुक्तकंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत में आयात कम करने और निर्यात बढ़ाने के लिए यूरोपियन यूनियन के साथ यह ट्रेड डील अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। इस डील के असर से देशभर में वस्तुएं सस्ती होंगी और राज्यों को भी इस व्यापार समझौते का भरपूर लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह ट्रेड डील हमारी अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगी। इससे भारतीय बाजारों में रंगत आएगी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त हो रहा है। दुनिया के कई देशों में आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर उथल-पुथल का वातावरण बना हुआ है। ऐसे समय में भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से डेढ़ अरब की आबादी के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकानामी बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। यह ट्रेड डील इसी दिशा में एक बेहद कारगर कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मीडिया को दिए संदेश में यह विचार व्यक्त किए।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments