back to top
Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeBreakingभाजपा अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री को मध्य प्रदेश आने का दिया न्यौता,...

भाजपा अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री को मध्य प्रदेश आने का दिया न्यौता, दिल्ली में मध्य प्रदेश के सीएम ने लगाई सियासी परिक्रमा

सियासी मुद्दों पर चर्चा

http://BJP President and Education Minister Invited to Visit Madhya Pradesh; MP Chief Minister Engages in Political Lobbying in Delhi.

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया एमपी आने का निमंत्रण, वही धर्मेंद्र प्रधान ने जून में आने की भरी हामी

sandhyamidday@,नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से दिल्ली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से संगठन और सरकार को लेकर चर्चा की। सीएम डॉ. यादव ने उन्हें मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ने भी मध्यप्रदेश सरकार के काम पर प्रसन्नता जाहिर की। दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी प्रदेश का दौरा करने के लिए कहा। शिक्षा मंत्री प्रधान जून के पहले या दूसरे हफ्ते में भोपाल आ सकते हैं। बाद में डॉक्टर यादव ने भाजपा सांसदीय बोर्ड के सदस्य मध्य प्रदेश के ही नेता सत्यनारायण जटिया से भी दिल्ली में मुलाकात की। तीनों नेताओं से मुलाकात के लिए मध्य प्रदेश के सीएम ने दिल्ली की सियासी परिक्रमा की ।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि मुझे इस बात का संतोष और आनंद है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ कई राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। हमारा राज्य बेहतर संगठन वाला प्रदेश है। हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठन-सरकार की चर्चा की। उन्होंने हमारे कामकाज पर प्रसन्नता जाहिर की। हमने उन्हें प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया है। भविष्य में हमारे प्रदेश में सिंहस्थ सहित कई बड़े आयोजन होने वाले हैं। इन आयोजनों में सरकार और संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

बंगाल में नया सूरज

सीएम डॉ. यादव ने बंगाल में शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभेंदु के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया सूरज उगेगा।

मॉडल बनेंगे हमारे सांदीपनि विद्यालय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम अगर शिक्षा नीति-2020 की बात करें, तो यह सबसे पहले मध्यप्रदेश में लागू हुई। हमारे सांदीपनि विद्यालय पूरे देश के लिए मॉडल बनेंगे। हमने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निमंत्रण दिया है कि वे दो दिन यहां दौरा करें। हमारे सांदीपनि विद्यालय देखें। हम चाहते हैं कि उच्च शिक्षा-तकनीकी शिक्षा सहित कई प्रकार के विषयों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ मिलकर काम करे। सीएम डॉ. यादव ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उन्होंने आश्वस्त किया कि जून के फर्स्ट या सेकंड वीक में वे आएंगे। हम भारत सरकार के साथ उस दिशा में काम करना चाह रहे हैं, जिसमें शिक्षा को लेकर नए प्रयोग हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments