back to top
Monday, May 11, 2026
spot_img
HomeBreakingNow Thalapati sarkar is active : विजय थालापति : ये सीएम है...

Now Thalapati sarkar is active : विजय थालापति : ये सीएम है कुछ हटके, मंच पर खुद बनाने लगे मोबाइल से वीडियो

तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली.

http://Superstar Vijay Thalapathy became the Chief Minister of Tamil Nadu on Sunday. With this, the era of the Thalapathy government has begun. This Chief Minister is a bit different. On the very first day, after taking the oath, he began filming a video on his mobile phone at the stadium. Three major decisions were made on the first day. Vijay clearly stated that this is the beginning of a new era.

sandhyamidday@newdelhi@ सुपरस्टार विजय थालापति रविवार को तमिलनाडु राज्य के सीएम बन गए। इसके साथ ही अब थलापति सरकार का युग शुरू हुआ है। यह सीएम कुछ हटके है। पहले ही दिन शपथ के बाद स्टेडियम पर खुद अपने हाथों से मोबाइल पर वीडियो बनाने लग गए। वहीं पहले दिन तीन बड़े फैसले लिए। विजय ने साफ कहा कि अब यह नए युग की शुरुआत है.

इसके साथ ही राज्य में लगभग छह दशकों से जारी दो प्रमुख द्रविड़ दलों डीएमके और एआईएडीएमके के बारी-बारी से सत्ता में आने का दौर समाप्त हो गया.

3 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने मंच पर ही तीन आदेशों पर हस्ताक्षर किए. इन आदेशों में हर घर को 200 यूनिट बिजली फ़्री करना, नशे की समस्या से निपटने के लिए हर ज़िले में विशेष बल बनाना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाना शामिल है.

स्टेडियम में शपथ

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

शनिवार को को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 निर्वाचित विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया था.

विजय ने सुबह 10 बजे के बाद चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ली. उनके साथ टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेताओं सहित नौ अन्य लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

पहला भाषण कुछ हटके

विजय का पहला भाषण एक बहुआयामी राजनीतिक बयान था. इसमें सरकारी योजनाओं की घोषणाओं से लेकर पिछली सरकार की वित्तीय स्थिति की आलोचना, धर्मनिरपेक्षता, अल्पसंख्यकों से किए गए वादे और गठबंधन की राजनीति पर रोशनी डाली गई.

साथ ही “मैं एक आम आदमी हूं” वाले नज़रिए के साथ, इसमें एक भावनात्मक अपील भी थी. भाषण के अलावा, उनके पहले दिन के कामों को भी राजनीतिक प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.

शपथ ग्रहण समारोह के बाद, विजय अपने आधिकारिक काम को शुरू करने के लिए सचिवालय गए और बाद में पेरियार स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments