back to top
Sunday, May 10, 2026
spot_img
HomeBreakingUP में मंत्रिमंडल विस्तार के आसार, चुनाव पहले नए मंत्री बनना संभावित

UP में मंत्रिमंडल विस्तार के आसार, चुनाव पहले नए मंत्री बनना संभावित

http://Preparations for cabinet expansion in Uttar Pradesh are in full swing before the assembly elections; CM Yogi will meet the Governor today.

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, आज राज्यपाल से मिलेंगे सीएम योगी

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने वाले हैं।

sandhyamidday@ मई 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा ने अब उत्तर प्रदेश पर फोकस कर लिया है। इसके तहत  सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल कर सकते हैं। यह मंत्रिमंडल विस्तार एक-दो दिन में हो सकता है।

UP Cabinet Expansion

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। बिहार में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश पर आ गया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार (UP Mantrimandal Vistar) होने की चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) से मुलाकात करने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम को जन भवन पहुंचेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।

किन्हें मौका

माना जा रहा है कि बीजेपी आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक और जातीय संतुलन बनाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में दो ब्राह्मण नेताओं को जगह दी जा सकती है। इसके अलावा दो पिछड़ा वर्ग (OBC) के नेताओं को भी मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी एक दलित और एक महिला चेहरे को भी कैबिनेट में शामिल कर हर वर्ग तक अपनी पहुंच मजबूत करना चाहती है। बीजेपी की कोशिश है कि सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर चुनाव से पहले मजबूत संदेश दिया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments