रविवार को तमिलनाडु में फिल्म स्टार विजय थलापति ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पहला भाषण दिया। उन्होंने कहा कि मैं कोई फरिश्ता नहीं हूं, मैं आम आदमी हूं। मुझे थोड़ा समय दीजिए।
sandhyamidday@ शपथ ग्रहण करने के बाद विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला भाषण दिया. उन्होंने कहा, “मैं कोई फरिश्ता नहीं, मैं भी एक आम इंसान हूं. मैं झूठे वादे करके आपको धोखा नहीं दूंगा. मुझे पूरा भरोसा है कि करोड़ों लोगों के साथ होने से मैं हर चीज़ का ख्याल रख सकता हूं.”
विजय ने अपने भाषण में आगे कहा, “पिछली सरकार ने ख़ज़ाना ख़ाली कर दिया और चली गई. वे ऐसा बोझ देकर गए, जिसे वे उठा नहीं सकते थे. ऐसी स्थिति में हमने यह ज़िम्मेदारी ली है. हमें तभी पता चलेगा जब हम अंदर जाकर देखेंगे.”
विजय पहले भी द्रविड़ मॉडल के नाम पर धोखाधड़ी करने और “एक परिवार पर राज्य को लूटने” का आरोप लगा चुके हैं.
रविवार को अपने भाषण में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें एक श्वेत पत्र प्रकाशित करना चाहिए, जिसमें यह बताया जाए कि (राज्य के पास) क्या है और क्या नहीं. मुझे लगता है कि मुझे सबसे पहले यही करना चाहिए.”
विजय ने कहा, “चाहे मुझे किसी ने भी परेशान किया हो, दोस्त हों या दुश्मन, राज्य के 8 करोड़ लोग मेरे अपने हैं. शिक्षा, राशन, दवा, पीने का पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सबसे पहले ध्यान दिया जाएगा. मुझे लोगों के पैसे की जरूरत नहीं है.”
“मैं किसी को भी, चाहे वो मेरी सरकार में ही क्यों न हो, इस विचार से पीछे हटने नहीं दूंगा. महिलाएं, किसान, सरकारी कर्मचारी, मछुआरे, सभी इस सरकार में सुरक्षित रहेंगे. यह सरकार हमेशा अल्पसंख्यक भाइयों के साथ खड़ी रहेगी. विजय हिंदू, ईसाई और मुसलमानों का चेहरा है.”
विजय ने सीएम सचिवालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ पहली बैठक भी की.

