back to top
Wednesday, October 22, 2025
spot_img
HomeBreakingछग में नए मुख्य सचिव एक्शन में, पद संभालते ही पहले दिन...

छग में नए मुख्य सचिव एक्शन में, पद संभालते ही पहले दिन 14 आईएएस का तबादला

http://Chhattisgarh’s newly appointed Chief Secretary, Vikas Sheel, has undertaken a major administrative surgery upon assuming office. The responsibilities of 14 IAS officers, including the Rajnandgaon Collector, have been changed.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नए नियुक्त मुख्य सचिव विकास शील ने कार्यभार संभालते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। राजनांदगांव कलेक्टर समेत 14 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। जितेंद्र यादव को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, पी दयानंद की जनसंपर्क से छुट्टी हो गई है। उनके स्थान पर रोहित यादव को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

1994 बैच के आईएस अधिकारी विकास शील को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने आज ही कार्यभार संभाला है। अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर हुए। विकासशील छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं। इसके पहले वे एशियन डेवलपमेंट बैंक, मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर पदस्थ थे।

इन्हें बदला

  • रेणु जी पिल्ले: अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को स्थाई रूप से अध्यक्ष, व्यापम पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • सुब्रत साहू: महानिदेशक, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का प्रभार संभालेंगे और अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर का अतिरिक्त दायित्व भी उन्हें सौंपा गया है।
  • सोनमणि बोरा: प्रमुख सचिव आदिम जाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग विभागों के साथ अब प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का भी दायित्व संभालेंगे।
  • रोहित यादव: सचिव ऊर्जा, पर्यटन व संस्कृति विभाग के साथ अब उन्हें सचिव, जनसंपर्क विभाग का भी प्रभार मिला है।
  • पी. दयानंद: जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिए गए हैं।
  • अविनाश चम्पावत: सचिव सामान्य प्रशासन व जनशिकायत निवारण विभाग के साथ अब उन्हें सचिव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • मुकेश कुमार बंसल: सचिव वित्त व वाणिज्यिक कर विभाग के साथ अब सचिव, विमानन विभाग का भी प्रभार संभालेंगे।
  • अंकित आनंद: सचिव योजना, आर्थिक व सांख्यिकी, आवास एवं पर्यावरण विभाग के साथ अब सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग का भी प्रभार संभालेंगे।
  • भुवनेश यादव: सचिव समाज कल्याण विभाग के साथ अब सचिव, योजना और बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग का दायित्व संभालेंगे।
  • कुलदीप शर्मा: रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं के साथ अब प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रभार संभालेंगे।
  • रवि मित्तल: संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ अब उन्हें संचालक, विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • डॉ. फरिहा आलम: संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को अब संचालक, खाद्य विभाग पद पर पदस्थ किया गया है।
  • जितेन्द्र यादव: रायगढ़ जिला पंचायत के CEO पद से हटाकर अब कलेक्टर राजनांदगांव बनाया गया है।
  • लोकेश कुमार: उप सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को अब उप सचिव श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • अभिजीत बबन पठारे: सहायक कलेक्टर दुर्ग को पदोन्नत करते हुए CEO जिला पंचायत रायगढ़ पद पर पदस्थ किया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments