रामलला के दर्शन के लिए सस्ती फ्लाइट
लखनऊ-नईदिल्ली। अयोध्या के रामलला के दर्शन हवाई जहाज से करना है तो मेट्रो सिटी वालों के लिए अच्छा अवसर है। सिर्फ तीन हजार रुपए में आप अयोध्या में रामलला के दर्शन हवाई जहाज से जाकर कर सकते हो। इस वीकेंड इन 5 मेट्रो सिटीज से सबसे सस्ती फ्लाइट्स है।
इस वीकेंड अयोध्या जाने वालों के लिए शानदार मौका है। 10 और 11 जनवरी को दिल्ली समेत 5 मेट्रो शहरों से फ्लाइट किराया सिर्फ 2,948 से शुरू है। देखें मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु से फ्लाइट और फेयर की की पूरी लिस्ट-
10 जनवरी
दिल्ली से अयोध्या जाने वालों के लिए इस वीकेंड सबसे अच्छे और सस्ते ऑप्शन मिल रहे हैं। शनिवार को स्पाइसजेट की नॉन-स्टॉप फ्लाइट दोपहर 3:20 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर सिर्फ डेढ़ घंटे में अयोध्या पहुंचा देगी, जिसका किराया 3,629 है।
11 जनवरी
रविवार को आकासा एयर की फ्लाइट और भी सस्ती है, जो सुबह 10:50 बजे दिल्ली से उडक़र दोपहर 12:15 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसका किराया सिर्फ 2,948 है।

