back to top
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeBreakingट्रेन के जनरल डिब्बे में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, लोगों ने ली...

ट्रेन के जनरल डिब्बे में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, लोगों ने ली सेल्फी

http://Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan was spotted in a train’s general compartment; people took selfies with him.

Sandhyamidday@bhopal@ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भारतीय रेल के जनरल डिब्बे में सफर किया। शिवराज भोपाल से गंजबासौदा तक जनरल डिब्बे में गए और लोगों से मेल-मुलाकात की। इस दौरान सफर कर रहे लोगों ने सेल्फी खींची और शिवराज से बात की।

शिवराज ने कहा कि भोपाल से गंज बासौदा तक की ट्रेन से यात्रा बड़ी शानदार रही। इस दौरान भांजे-भांजियों से मुलाकात हुई, बहनों-भाइयों के साथ गपशप हुई। किसी ने अपनी पढ़ाई की बात साझा की, तो किसी ने खेती-किसानी के हाल बताए।

वादा भी किया पूरा

केन्द्रीय कृषि मंत्री और विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवराज सिंह चौहान ने दिव्यांग पन्नालाल को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट कर न सिर्फ अपना वादा निभाया, बल्कि उनके आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में एक अहम कदम भी बढ़ाया।

दरअसल, कुछ दिन पहले विदिशा प्रवास के दौरान शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात पन्नालाल से हुई थी। बातचीत के दौरान पन्नालाल ने चलने-फिरने और दैनिक कार्यों में होने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया था। उसी समय शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। अपने वादे को निभाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने आज पन्नालाल को अपने निवास पर उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट की। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पन्नालाल बेहतर जीवन जिएं, आत्मनिर्भर बनें और उन्हें किसी प्रकार का कष्ट न हो यही ईश्वर से प्रार्थना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments