back to top
Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeBreakingभगवा होता भारत : पश्चिम बंगाल में ममता का गढ़ धराशाही, भाजपा...

भगवा होता भारत : पश्चिम बंगाल में ममता का गढ़ धराशाही, भाजपा पहली बार जीती

India turns saffron: Mamata Banerjee’s West Bengal stronghold collapses, BJP wins for the first time

http://India turns saffron: Mamata Banerjee’s West Bengal stronghold collapses, BJP wins for the first time

पहली बार बंगाल में भाजपा सरकार

पूरे देश में अब 22 राज्यों में भाजपा

sandhyamidday@नईदिल्ली। पश्चिम बंगाल में जबरदस्त जीत के साथ भाजपा ने इतिहास रच दिया है। बंगाल में पंद्रह साल से बनाया गया टीएमसी प्रमुख ममता बैनर्जी के गढ़ का भाजपा ने ढ़हा दिया है। दूसरी ओर असम में भाजपा की सरकार रिपीट होना तय हो गया है, जबकि केरल कांग्रेस के कब्जे में हैं। वहीं तमिलनाडू में फिल्म स्टार विजय थलापति की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विजय की सरकार ही तमिलनाडू में बनने की स्थिति बनी है। वहीं पांडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर-कांग्रेस को बढ़त है। इन सभी राज्यों में सबसे अहम पश्चिम बंगाल का रिजल्ट है, क्योंकि यहां पर पहली बार कमल खिला है। भाजपा की बीते दस साल की मेहनत को यहां अब मुकाम मिला है।

मोदी-शाह गेमचेंजर
पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे सियासत में गेमचेंजर की भूमिका रखते हैं। पश्चिम बंगाल में ममता के गढ़ को भेदने में पूरी तरह इनकी रणनीति काम आई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सियासी दांव से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के झालमुड़ी खाने के प्रचार तक सोची-समझी रणनीति ने बंगाल को सियासी परिदृश्य बदलकर रख दिया है।

भगवा होता भारत
खास बात ये कि पश्चिम बंगाल अब तक भाजपा के लिए तगड़ी चुनौती रहा है, ये उन राज्यों में था जहां कभी भाजपा की सरकार नहीं आ सकी। इस बार भाजपा ने यहां भगवा लहराकर इसे अपना बना लिया है। इसके बाद भगवा होते भारत में एक राज्य ओर जुड़ गया है। वहीं अब पंजाब भाजपा का अगला सियासी लक्ष्य हो सकता है, क्योंकि पंजाब में भी अब तक भाजपा का परचम नहीं लहराया है। अगले साल पंजाब में चुनाव होना है, इस कारण अब भाजपा मिशन पंजाब में जुटेगी।

22 राज्यों में भाजपा
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को हटाने की ओर बढ़ रही भाजपा और सहयोगी पार्टियों के गठबंधन एनडीए की अब 22 राज्य विधानसभाओं में सत्ता हो गई है। 2025 के आखिर तक 21 राज्यों में बीजेपी या एनडीए की सरकार थी। फिलहाल, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना जारी है। भाजपा असम में सत्ता बरकरार रखने की राह पर है जबकि उसकी सहयोगी एआईएनआरसी पुड्डुचेरी में अपनी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं केरल में एनडीए को खास सफलता नहीं मिली है लेकिन तमिलनाडु में वह प्रमुख विपक्ष बनने की ओर बढ़ता दिख रहा है।

मजबूत विपक्ष भी भाजपा

खास बात है कि मिज़ोरम के अलावा बीजेपी अब पूर्वोत्तर के बाकी सभी राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है। फिलहाल, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना जारी है। भाजपा असम में सत्ता बरकरार रखने की राह पर है जबकि उसकी सहयोगी एआईएनआरसी पुड्डुचेरी में अपनी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं केरल में एनडीए को खास सफलता नहीं मिली है, लेकिन तमिलनाडु में वह प्रमुख विपक्ष बनने की ओर बढ़ता दिख रहा है। खास बात है कि मिज़ोरम के अलावा बीजेपी अब पूर्वोत्तर के बाकी सभी राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments