back to top
Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeEntertainmentBollywoodफिल्म स्टार विजय थलापति का जलवा, राजनीतिक एंट्री में धमाल, दो साल...

फिल्म स्टार विजय थलापति का जलवा, राजनीतिक एंट्री में धमाल, दो साल की मेहनत ने बदल दी सियासत की तस्वीर

Vijay thalapati hits

http://Film star Vijay Thalapathy’s charisma, his political entry, two years of hard work has changed the face of politics.

रील से रीयल लाइफ तक सुपरस्टार साबित हुए थलापति
– 70 से ज्यादा फिल्मों के नायक ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए रिकार्ड
तमिलनाडू में अब विजय थलापति सरकार

sandhyamidday@नईदिल्ली। तमिलनाडू में फिल्म स्टार विजय थलापति की राजनीतिक एंट्री ने भूचाल ला दिया है। रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी विजय थलापति की फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई है। विजय की राजनीतिक पार्टी को विधानसभा चुनाव में खासी बढ़त मिल है। विजय की पार्टी ने 106 सीटों पर जीत की स्थिति बना ली है, उसे सरकार बनाने के लिए केवल पांच से दस सीटें और लगेंगी। यह सीटें कांग्रेस या अन्य दल से मिल सकती है। यानी बिना स्टालिन और भाजपा की मदद के विजय सरकार आ रही है। सबसे अहम ये कि महज दो साल की मेहनत से विजय थलापति ने तमिलनाडू की सियासत को बदल दिया है। विजय ने फरवरी 2024 में राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया था। तभी विजय ने साफ कर दिया था कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन राज्य के विधानसभा चुनाव में उतरेगी। इसके बाद विजय सीधे सत्तारूढ़ दल डीएमके के खिलाफ मेदान में उतर आए। उनकी एंट्री को मुश्किल बनाने की कई कोशिश हुई, लेकिन इस फिल्म स्टार का क्रेज जनता के दिलों से निकलकर वोट के रूप में सत्ता तक भी पहुंच गया। अब विजय साफ तौर पर तमिलनाडू की सत्ता में नजर आएंगे।

रील से रीयल तक सुपर स्टार

विजय को बेहद सफल फिल्म स्टार माना जाता है। विजय की थेरी, बिगिल, मार्शल, कैथी जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। बिना पेन इंडिया फिल्म बनाए भी विजय ने पेन इंडिया फिल्मों को धकेलकर पूरे देश में सफलता के झंडे गाड़े। विजय ने 2023 में राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान करने के बाद फिल्मों से सन्यास लेने की घोषणा भी की थी। तभी कह दिया था कि उनकी आखिरी फिल्म थलापति 67 होगी। अभी यह फिल्म आई नहीं है, लेकिन विजय ने राजनीतिक पारी का जबरदस्त आगाज किया है। विजय ने अपने कैरियर में 70 से ज्यादा फिल्में की है। उनकी फिल्म का क्रेज ऐसा है, जो रजनीकांत जैसे सुपरस्टार का रहा है। उनकी अनेक फिल्मों की हिन्दी में रिमिक बनी और वो भी सफल रही। यहां तक कि सलमान खान की वांटेड फिल्म भी विजय की फिल्म का रिमेक है। विजय की तमिलनाडू सहित पूरे देश में एक अलग छवि है, जो उनको दूसरों से अलग करती है। इसलिए राजनीतिक पारी का आगाज भी जबरदस्त रहा है।

जननायक को रोकने की कोशिशें असर नहीं दिखा सकी
विजय ने चुनाव के ठीक अपनी फिल्म जननायक को रिलीज करना चाहा था। इसकी रिलीज डेट 13 जनवरी पोंगल त्यौहार था, लेकिन सेंसर में उलझकर यह फिल्म अटक गई। इसके पीछे निर्माता कंपनी ने कथित चालबाजियों को वजह बताया। इस फिल्म की थीमलाइन एक ऐसा आम आदमी था, जो राजनीति में उतरकर आगे बढ़ता है। वह जननायक जनता का असली जननायक बनकर उभरता है। विजय भी इसी तरह फिल्म स्टार से नेता बनकर आ रहे थे, इसलिए इस फिल्म के क्रेज या प्रशंसकों के आवेग को रोकने के लिए फिल्म की राह में अड़चनें लाने के आरोप लगे थे। इससे फिल्म रिलीज न हो सकी, लेकिन फिर भी विजय थलापति ने राजनीतिक वोटबैंक के बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया।

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु की राजनीति में एक्टर विजय की ब्लॉकबस्टर एंट्री हो गई है. उनकी पार्टी TVK ने राज्य की दो प्रमुख पार्टियों को धूल चटा दी है. शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी सबसे आगे निकलती नजर आ रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments