Chief Minister Dr. Mohan Yadav pays a courtesy call on Union Home and Cooperation Minister Amit Shah
Briefs him on the State’s development and welfare schemes and achievements in the cooperative sector
Sandhyamidday@New Delhi. Chief Minister of Madhya Pradesh, Dr. Mohan Yadav, paid a courtesy call on Union Home and Cooperation Minister Amit Shah at his residence here on Saturday.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट
प्रदेश की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों की दी जानकारी
Sandhyamidday@नई दिल्ली।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को यहां केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच सियासी चर्चाएं भी हुई।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह को मध्यप्रदेश में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, नए प्रयासों और उपलब्धियों की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की ताजा स्थिति पर भी केंद्रीय मंत्री श्री शाह से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को और गति देने के लिए उनका सहयोग और मार्गदर्शन मांगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के विकास की गाथा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली लाना है।
Chief Minister Dr. Yadav said that under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi and with the guidance of the Central leadership, Madhya Pradesh is continuously moving forward in the fields of development and public welfare. The State Government is committed to taking Madhya Pradesh’s development journey to new heights and bringing prosperity and happiness to every citizen.

