back to top
Sunday, May 10, 2026
spot_img
HomeBreakingबंगाल में नया सवेरा : शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की...

बंगाल में नया सवेरा : शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लिखा- स्वागत है प्रधानमंत्रीजी…

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.

http://A new dawn dawned in West Bengal on Saturday. The BJP came to power for the first time, and BJP leader Suvendu Adhikari was sworn in as Chief Minister. He took the oath in Bengali.

sandhyamandday@newdelhi@ पश्चिम बंगाल में शनिवार को नया सवेरा हुआ है। बंगाल में पहली बार भाजपा की सत्ता बनी और अब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने बांग्ला भाषा में यह शपथ ली। इससे पूर्व सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दिन को ऐतिहासिक बताया। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के लिए लिखा कि स्वागत है प्रधानमंत्री जी..! एक तरह से यह  पश्चिम बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी की जोरदार एंट्री और वर्चस्व का स्वागत था.

उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली.

उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट किया कि “पश्चिम बंगाल के लिए यह सचमुच एक ऐतिहासिक सुबह है.’सिटी ऑफ़ जॉय’ में दूरदर्शी नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का स्वागत करना गर्व और हर्ष का क्षण है. आज, आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनते हुए, हम अपने संस्थापक पुरखों के सपनों को साकार होते देख रहे हैं.” उन्होंने आगे लिखा, “स्वागत है, प्रधानमंत्री जी.”

शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता अमित शाह की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया.

इसके बाद शुक्रवार शाम उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. ये राज्य में पहली बीजेपी सरकार होगी.

चार मई को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने 293 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज की.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments