back to top
Tuesday, September 1, 2026
spot_img
HomeBreakingशुद्धिकरण पर सियासी बवाल : FIR के बाद राहुल बोले- केस पर...

शुद्धिकरण पर सियासी बवाल : FIR के बाद राहुल बोले- केस पर केस करते रहो, मेरे मेडल काउंट बढ़ते रहेंगे

http://Political uproar over ‘purification’ ritual: After FIR, Rahul says—keep filing case after case, my medal count will keep rising

  • कांग्रेस का देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान

sandhyamidday@नई दिल्ली@उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी बवाल शुरू हो गया है। मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है, जिस पर कांग्रेस में टिकी प्रतिक्रिया व्यक्त की है वहीं राहुल गांधी ने कहा है कि केस पर केस करते रहो, मेरे सीने पर मेडल काउंट बढ़ते रहेंगे। उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले उनके सीने पर लगे मेडल हैं।

देशभर में विरोध-
कांग्रेस पार्टी ने FIR को दलित सम्मान और संविधान के खिलाफ आवाज दबाने की कोशिश करार देते हुए देशभर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की।

असली मुद्दा शुद्धिकरण-
दूसरी ओर राज्यसभा सांसद व कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी पर FIR को मुद्दा मत बनाइए। असली मुद्दा शुद्धिकरण है, दलित का अपमान असली मुद्दा है। इसलिए यह मुद्दा उठाइए कि शुद्धिकरण करने वालों पर FIR क्यों नहीं हुई? जल्द से जल्द उन पर फिर हो।

संविधान विरोधी सोच-
उत्तराखंड प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा ने सवाल उठाया कि खरगे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन उस जातिवादी कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कर दी गई। उन्होंने इसे भाजपा सरकार के न्याय के तरीके पर सवाल बताया। सैलजा ने आरोप लगाया कि पहले ‘शुद्धिकरण’ किया गया, फिर उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष ने इसका खुलेआम बचाव किया। उन्होंने इसे भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी और संविधान विरोधी सोच का उदाहरण बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments