back to top
Saturday, September 12, 2026
spot_img
HomeBreakingबिजनेस फोरम : बात छोटी, इशारा बड़ा: होर्मुज का नाम लिए बिना...

बिजनेस फोरम : बात छोटी, इशारा बड़ा: होर्मुज का नाम लिए बिना मोदी बोले- समुद्री रास्ते सुरक्षित हो यह जरूरी

http://Business Forum: A brief remark, a significant signal—Modi speaks without naming Hormuz, emphasizing the need for secure maritime routes.

  • बिसनेस फोरम की बैठक में पीएम का संदेश, ट्रेड बढ़ाना है तो समुद्री रास्तों की सुरक्षा जरूरी, ब्रिक्स ट्रेड बढ़ाने के लिए कहा

sandhyamidday@नईदिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने होर्मुज संकट पर बिना नाम लिए इशारा करके समुद्री रास्तों की सुरक्षा को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की जरूरत बताई। पीएम मोदी ने साफ कहा कि ग्लोबल टे्रड तभी आगे बढ़ सकता है, जब सी-लेन सिक्योर हो, सप्लाई रोड ओपन हो और सी-फेरर्स सेफ हो। इसलिए भारत समुद्री परिवहन की स्वतंत्रता और सी-फेरर्स सुरक्षा का दृढ़ समर्थक है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के लिए शुक्रवार को बिजनेस फोरम कार्यक्रम में तीन लक्ष्य सामने रखे। पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स अपने तीसरे दशक में प्रवेश कर रहा है तो ब्रिक्स काउंसिल से आग्रह है कि हम ब्रिक्स देशों के बीच टॉप-10 टे्रड बाधाएं हटाने के लिए रिपोर्ट बना सकते हैं। क्या हम हर साल 100 ब्रिक्स स्टार्टअप को दूसरे ब्रिक्स मार्केट में बेचने के लिए सपोर्ट कर सकते हैेंं। क्या हम अपने बिजनेस के बीच हर साल 1000 पार्टनरशिप कर सकते हैं। इन तीनों मापदंडों पर हर साल अपनी प्रगति को समीक्षा करना चाहिए। दिल्ली के भारत मंडपम में शुक्रवार को ब्रिक्स सम्मेलन के पूर्व बिजनेस फोरम कार्यक्रम हुआ। यहां पीएम मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति ब्लादमीर पुतिन व ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने शिरकत की। पीएम ने कहा कि आज विश्व के 50 प्रतिशत रिअल टाइम पेमेंट इसी टेक्नोलाजी पर होते हैं। इस डिजिटल लेयर पर नए साल्यूशन बनाने के लिए स्टार्टअप को एक ओपन इकोसिसटम दिया है। ब्रिक्स देश भी इसके आधार पर नए सॉल्यूशन तेयार कर सकते हैं।

पुतीन बोले- ब्रिक्स के जरिए मुश्किलों से निपट सकते…
रूस के राष्ट्रपति ब्लादमीर पुतिन ने कहा कि आज दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। ब्रिक्स देश दुनिया का करीब 40 प्रतिशत व्यापार करते हैं। बिक्स के जरिए मुश्किलों से निपटा जा सकता है। ब्रिक्स देशों ने तेजी से विकास किया है। जीडीपी के मामले में जी-7 से आगे ब्रिक्स निकल चुका है। ब्रिक्स देशों में व्यापार बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। ब्रिक्स आर्थिक कारीडोर मजबूत हो रहा है, जबकि पश्चिम के देश कमजोर होते दिख रहे हैं।

जीडीपी साढ़े चार गुना
यहां पीएम मोदी ने कहा कि आज ब्रिक्स के देश दुनिया की 50 प्रतिशत आबादी, 40 जीडीपी और 25 प्रतिशत से ज्यादा टे्रड का प्रतिनिधित्व करते हैं। इतने सालों में ग्लोबल जीडीपी ढा़ई गुना वहीं ब्रिक्स देशों की जीडीपी साढ़े चार गुना हुई है। यानी ब्रिक्स की इॅकोनामी दुनिया की तुलना में दोगुना रफ्तार से बनी। ब्रिक्स से ग्लोबल साल्यूशन के लिए केंद्र बना है। ब्रिक्स देशों में ग्रास रूट से फं्रट रूट टेक्नोलॉजी तक इनोवेशन की संभावनाएं आकार ले रही है।

भारत ग्लोबल सॉल्यूशन का हॅब
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में स्टार्टअप ईवाल्यूशन हो रहा है। भारत अब ग्लोबल सॉल्यूशन का हॅब बन रहा है। बिजनेस फोरम थीम का हवाला देकर कहा कि इसी मंत्र को 12 साल से भारत ने अपनी इॅकोनामी व टे्रड पॉलिसी का आधार बनाया है।

ये भी बोलेे-

  • भारत वैश्विक अनिश्चितता के बीच भी स्थिरता व विकास का संदेश दे रहा
  • भारत नए अवसरों का केंद्र। ब्रिक्स से इनोवेशन को ग्लोबल मार्केट पहुंचे
  • ब्रिक्स के माध्यम से भी वल्र्ड क्लास इनोवेशन को ग्लोबल मार्केट तक पहुंच
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments