http://The city of India which is known as the city of Dhokla
Which City of India Dhokla is Most Famous: भारत में हंसी-खुशी के खास मौकों पर ढोकला खाना आम बात है. यह भारत की प्रसिद्ध डिशों में से एक है. आप किसी भी शहर में जाकर ढोकला खाने का आनंद ले सकते हैं. लेकिन एक शहर ऐसा है, जहां का ढोकला भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है. इसे दुनिया की ढोकला कैपिटल (Dhokla Capital of the World) भी कहा जाता है. वहां पर ढोकला खाना केवल नाश्ता नहीं बल्कि जीवनशैली का अहम हिस्सा माना जाता है.
sandhyamidday@दुनिया की इस ‘ढोकला कैपिटल’ का नाम अहमदाबाद है. इस शहर को न केवल ढोकला की उत्पत्ति का केंद्र माना जाता है बल्कि स्वाद और गुणवत्ता में यहां के ढोकला की कोई सानी नहीं है. रोजाना की खपत के मामले में यह पूरे भारत में पहले नंबर पर माना जाता है. यह हल्का, पौष्टिक और सस्ता स्नैक होता है, जो के सैकड़ों स्ट्रीट वेंडर्स और फेमस दुकानों पर बिकता नजर आता है.
अहमदाबाद में बने ढोकला के विश्व प्रसिद्ध होने की वजह से उसकी गुणवत्ता और स्वाद है. यही वजह है कि अहमदाबाद घूमने पहुंचे पर्यटक वहां का ढोकला खाए बिना नहीं लौटते. खासकर वहां बनने वाले खमन ढोकला के तो लोग दीवाने हैं. वह पीले रंग का, स्पंजी, मुलायम और छेददार होता है. यह बेसन, अदरक-मिर्च, नींबू, चीनी और हल्दी से बनाया जाता है. इसके ऊपर राई, हींग, कढ़ी पत्ता का तड़का, नारियल और धनिया की गार्निशिंग की जाती है. जिसे देखने के बाद किसी के भी मुंह से पानी आए बिना नहीं रह सकता.
ढोकला की मिलती हैं कई वैरायटियां
अहमदाबाद में आपको ढोकला की कई वैरायटी खाने को मिल सकती हैं. आप वहां से खमन ढोकला के अलावा खट्टा ढोकला (चावल-दाल), रवा ढोकला, सैंडविच ढोकला, नायलॉन खमन भी खा सकते हैं. ये सभी ढोकला अलग-अलग स्वाद देते हैं. जिससे खाने का मजा दोगुना हो जाता है. इस शहर में आप किसी पर जाकर ढोकला खरीदकर खा सकते हैं. इसका आसानी से मिलना, कम कीमत और लंबे समय तक ताजा रहना इस डिश की लोकप्रियता बढ़ने की अहम वजह है.
सूरत के ढोकला भी हैं काफी मशहूर
अहमदाबाद के अलावा सूरत भी ढोकला के लिए प्रसिद्ध है. वहां पर राधे ढोकला, जय जालाराम जैसे आउटलेट्स बहुत चलते हैं और बड़े पैमाने पर ढोकला की रोजाना बिक्री होती है. लेकिन अहमदाबाद की विरासत, सांस्कृतिक गहराई और ‘कैपिटल’ का टाइटल इसे आगे रखता है. मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में भी आप गुजराती ढोकला खा सकते हैं, पर मूल स्वाद अहमदाबाद का ही माना जाता है.

