- गोवा का प्रयोग अपनाएगी देश की राजधानी दिल्ली
- केंद्र के अधीन दिल्ली पुलिस, इसलिए आसान नहीं कदम
sandhyamidday@नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अब महिला पुलिस खाकी भर्ती में नहीं, बल्कि पिंक वर्दी में दिखाई देगी। यह प्रयोग जल्द ही दिल्ली में नजर आएगा। दरअसल, गोवा की पिंक पुलिस का प्रयोग अब देश की राजधानी में भी अपनाने की तैयारी हो गई है। हालांकि देश की राजधानी होने के कारण दिल्ली पुलिस केंद्र के अधीन आती है। इसलिए यह आसान नहीं रहेगा। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी लगेगी।
राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस विशेष रूप से प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की ‘पिंक फोर्स’ तैयार करेगी। यह महिला-केंद्रित गश्ती यूनिट स्कूल, कालेज, मेट्रो स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात की जाएगी। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व युवतियों से संबंधित घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करन करना है। उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के आडिटोरियम में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। एलजी ने गोवा पुलिस की पिंक फोर्स का उदाहरण देते हुए दिल्ली में भी इसी तरह की महिला गश्ती व्यवस्था विकसित करने को कहा।
उन्होंने ‘आपरेशन शिष्टाचार’ के तहत सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़ व उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने को भी कहा। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों संग बैठक कर दिए निर्देश गोवा पुलिस का उदाहरण देते हुए दिल्ली में भी महिला गश्ती व्यवस्था बनाने के लिए कहा। इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूलों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इनमें पाक्सो, बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशीले पदार्थों के सेवन और सड़क सुरक्षा जैसे विषय शामिल होंगे। प्रत्येक पुलिस जिले में इसके लिए एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा और तिमाही जागरूकता कार्यक्रमों का कैलेंडर बनाया जाएगा। बैठक में नागरिक केंद्रित पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया।

