http://There are two key reasons behind Ashish’s rapid rise.
प्रसिद्ध साहित्यकार रामदास मिश्र की कविता “जहां पहुंचे लोग छलांग लगाकर, मैं पहुंचा हूं वहां धीरे-धीरे” को सुनाकर, इस धीरे-धीरे परंपरा का निर्वाहन करने का दावा करने वाले
भाजपा के मीडिया विभाग के नए राष्ट्रीय संयोजक आशीष उषा अग्रवाल की तरक्की की रफ्तार बड़ी तेज रही है। महज 9 साल एक महीना और 6 दिन में वे मध्य प्रदेश राज्य के मीडिया पैनलिस्ट से राष्ट्रीय मीडिया संयोजक तक बन गए हैं।
sandhyamidday@Newdelhi@ भाजपा ने बुधवार 23 सितंबर को अपनी मीडिया टीम में बड़ा बदलाव किया। मीडिया टीम के राष्ट्रीय संयोजक अनिल बलूनी को नया संचार विभाग बनाकर उसकी जिम्मेदारी थी, जबकि मीडिया का संयोजक मध्य प्रदेश से चंद्र दिन पहले ही आए आशीष उषा अग्रवाल को बनाया। यह आशीष का सबसे तेज प्रमोशन रहा, क्योंकि सिर्फ 37 दिन पहले वे इसी राष्ट्रीय मीडिया टीम में सहसंयोजक बने थे।
भाजपा की मीडिया टीम में मध्य प्रदेश से दिल्ली जाकर मीडिया प्रमुख बनने तक उनका सफर बेहद तेज रहा है। इसलिए उन्हें भाजपा की मीडिया टीम का धुरंधर कहा जा सकता है। उनका करियर ट्रैक देखे, तो 17 अगस्त 2017 को उनकी भाजपा में मीडिया की पारी शुरू हुई थी। महज 3324 दिन यानी 9 साल 1 महीने और 6 दिन में वह पहली सीढ़ी से लेकर सिर्फ सीढ़ी तक पहुंच गए।
बढ़ता गया राजनीतिक कद
आशीष को 17 अगस्त 2017 को उन्हें मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनल में जगह मिली। करीब चार साल बाद 14 अगस्त 2021 को वे प्रदेश प्रवक्ता बने। इसके 623 दिन बाद 29 अप्रैल 2023 को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।
प्रवक्ता बनने में करीब चार साल
आशीष अग्रवाल के लिए पहला बड़ा संगठनात्मक प्रमोशन 17 अगस्त 2017 से 14 अगस्त 2021 के बीच आया। इस दौरान करीब 1458 दिन तक वे प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रहे। इसके बाद प्रदेश प्रवक्ता के रूप में करीब 20 महीने काम किया। 14 अगस्त 2021 से 29 अप्रैल 2023 के बीच 623 दिन में उन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।
चुनावी दौर में प्रदेश मीडिया की कमान
29 अप्रैल 2023 को मीडिया प्रभारी बनने के बाद उनकी भूमिका ऐसे समय में बढ़ी, जब मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 भाजपा के लिए प्रमुख राजनीतिक अभियान थे। इसके बाद 17 अगस्त 2026 को उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम में सह-संयोजक बनाया गया।
राष्ट्रीय टीम में 37 दिन में बड़ा बदलाव
राष्ट्रीय टीम में उनकी एंट्री के महज 37 दिन बाद 23 सितंबर 2026 को भाजपा ने फिर जिम्मेदारी बदली। आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बना दिया गया।
कारण सिर्फ दो
आशीष की सरपट तरक्की के पीछे दो अहम कारण है। पहला कारण उनका मृदु भाषी, सरल, सौम्य व सद्भाव वाला व्यवहार और सुलझा व्यक्तित्व है। दूसरा कारण केंद्र के एक बड़े अहम केंद्रीय मंत्री से उनकी बेहतर पटरी बैठ जाना। इन्हीं के कारण उनको राष्ट्रीय टीम में एंट्री मिल सकी है।
2010 से ही सक्रिय
आशीष वर्ष 2010 से ग्वालियर में भाजपा की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। इससे पहले वे बैंकिंग क्षेत्र में काम कर चुके हैं। 2017 से पार्टी के मीडिया संगठन में लगातार जिम्मेदारियां मिलने के बाद उन्होंने प्रदेश स्तर पर मीडिया प्रबंधन और राजनीतिक संवाद का लंबा अनुभव हासिल किया।
प्रमोशन की टाइमलाइन
17 अगस्त 2017 → प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट
14 अगस्त 2021 → प्रदेश प्रवक्ता – 1458 दिन बाद
29 अप्रैल 2023 → प्रदेश मीडिया प्रभारी- 623 दिन बाद
17 अगस्त 2026 → राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक – 1206 दिन बाद
23 सितंबर 2026 → राष्ट्रीय मीडिया संयोजक- सिर्फ 37 दिन बाद

