back to top
Tuesday, September 22, 2026
spot_img
HomeBreakingUP election :  हमारे नेता पार्ट-टाइम राजनेता नहीं - नितिन नवीन सिन्हा

UP election :  हमारे नेता पार्ट-टाइम राजनेता नहीं – नितिन नवीन सिन्हा

http://BJP workers work 24×7. Neither our workers nor our leaders are part-time politicians; we have only one objective—serving the people.

भाजपा अध्यक्ष का उत्तरप्रदेश में दौरा, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता 24 बॉय 7 काम करते हैं। न तो हमारे कार्यकर्ता और न ही हमारे नेता पार्ट-टाइम राजनेता हैं, हमारा एक ही उद्देश्य है जनता की सेवा।

sandhyamidday@नईदिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सिन्हा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 24 बॉय 7 काम करते हैं। न तो हमारे कार्यकर्ता और न ही हमारे नेता पार्ट-टाइम राजनेता हैं, हमारा एक ही उद्देश्य है जनता की सेवा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत और उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ का संकल्प केवल भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर सकती है, समाजवादी पार्टी या कांग्रेस नहीं। संत रविदास के आदर्शों पर चलते हुए, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को सम्मान और मुख्यधारा से जोडऩे का जो संकल्प हमने लिया है, उसे हम डबल इजन की सरकार में पूरा कर रहे हैं।

यह बात उन्होंने मंगलवार को उत्तरप्रदेश के दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिन कही। यहां उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश (सहारनपुर और मेरठ) के कई संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों की अध्यक्षता की और कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने पार्टी की जारी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगे का रोडमैप दिया। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा की तैयारी के दृष्टिकोण से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने आज सहारनपुर में पार्टी के स्थानीय सांसदों, विधायकों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। उन्होंने जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा की। इन बैठकों में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इससे पहले सिन्हा के सहारनपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा मुजफ्फरनगर, देवबंद और सहारनपुर में कई जगहों पर शंख ध्वनि और पुष्प वर्षा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विभिन्न बैठों में बारी-बारी से विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी के संगठन और आगामी चुनाव में पार्टी की स्थिति के बारे में फीडबैक लिया था संगठन की गतिविधियों को और सक्रिय करने एवं डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए समन्वय पर भी जोर दिया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद श्री नवीन का यह पहला सहारनपुर दौरा है। कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर भी उपस्थित थे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहारनपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना की और और उत्तर प्रदेश सहित समग्र राष्ट्र के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने लोगों से संत शिरोमणि रविदास के समरसता और समानता के संदेश को आत्मसात करने को कहा। दलित समाज के लोगों ने उन्हें रविदास महाराज की मूर्ति और पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास जी के आदर्शों पर चलते हुए, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को सम्मान और मुख्यधारा से जोडऩे का जो संकल्प हमने लिया है, उसे हम डबल इजन की सरकार में पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम पूरे देश में संत रविदास जी की 650वीं जयंती का वर्ष मना रहे हैं। मुझे सौभाग्य मिला कि संत रविदास जी के सहारनपुर स्थित मंदिर में आकर उनका आशीर्वाद लेने का मौका मिला। मैं समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं कि आज इस स्थल पर मुझे भी आने और संत रविदास जी का आशीर्वाद लेने का अवसर दिया। हम सभी समाज को पूरी तरह जोडक़र, समरसता के भाव से हर व्यक्ति, हर समाज और हर क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में प्रदेश लगातार विकास कर रहा है और अपनी विरासत को भी आगे बढ़ा रहा है।

दलित कार्यकर्ता के घर भोजन-
नितिन ने इस पावन दर्शन के पश्चात ने रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष और दलित समाज के गौरव, अजब सिंह जी के आवास (ओजपुरा, सहारनपुर) पर दोपहर का भोजन किया। एक जमीनी दलित कार्यकर्ता के घर किया गया यह भोजन केवल एक भेंट नहीं, बल्कि सबका साथ, सबका विकास’ और अंत्योदय के मूल मंत्र का जीवंत प्रमाण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments