back to top
Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeBreakingAI से लैस चश्मा : सेक्स करते रिकॉर्ड हुए लोग, तो दूर...

AI से लैस चश्मा : सेक्स करते रिकॉर्ड हुए लोग, तो दूर कंपनी में एआई मानिटरिंग करने बैठे स्टाफ ने देखे निजी पल, अब मचा बवाल

http://Smart glasses equipped with AI, which record everything. These glasses recorded the private moments of many people. Many people in many countries were recorded having sex with the smart AI glasses and this recording of the glasses was also seen by the employees of the AI ​​operating company which manufactured the glasses. Reports found that while monitoring the AI ​​features, the employees of the company saw the sex moments recorded by these AI glasses. Now there is an uproar over this.

sandhyamidday@newdelhi@ एआई से लेस स्मार्ट चश्मा, जो सब कुछ रिकॉर्डिंग करता है। यह चश्मा जब मार्केट में आया, तो इसे लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन अब यह एआई स्मार्ट चश्मा मुसीबत का सब बन गया है। इस चश्मे ने कई लोगों के निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया गया। स्मार्ट एआई वाले चश्मा से कई देशों में कई लोग सेक्स करते हुए रिकॉर्ड हुए और चश्मे की इस रिकॉर्डिंग को चश्मा बनाने वाली एआई संचालनकर्ता कंपनी के कर्मचारियों ने भी देखा। रिपोर्ट्स में पाया गया कि एआई फीचर्स की मॉनिटरिंग के तहत कंपनी के कर्मचारियों ने इस एआई चश्मे से रिकॉर्ड हुए सेक्स के पलों को देखा। अब इस पर बवाल मचा हुआ है।

एआई को ट्रेन करने वाली कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने के बाद फ़ेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा विवादों के घेरे में आ गई है.

मेटा ने कॉटन्ट्रैक्ट रद्द करने का फैसला तब लिया जब कीनिया में काम कर रहे कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें मेटा के स्मार्ट ग्लासेज़ से रिकॉर्ड किए गए आपत्तिजनक और बेहद निजी वीडियो देखने पर मजबूर होना पड़ा.

बीते फ़रवरी में कंपनी ‘समा’ के कर्मचारियों ने दो स्वीडिश अख़बारों को बताया था कि उन्होंने स्मार्ट ग्लासेज़ इस्तेमाल करने वाले लोगों को सेक्स करते रिकार्डिंग को देखा.

करीब दो महीने से भी कम समय बाद मेटा ने समा के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म कर दिया. समा ने कहा कि इसके चलते 1,108 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है.

उधर, मेटा का कहना है कि समा उसके मानकों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन कंपनी ने इस आरोप को ख़ारिज किया है. कीनिया के एक ट्रेड यूनियन ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों के खुलकर सामने आने के कारण मेटा ने ये फ़ैसला लिया.

कंपनी ने बयान में कहा, “समा ने मेटा समेत अपने सभी क्लाइंट्स के साथ लगातार संचालन, सुरक्षा और गुणवत्ता से जुड़े ज़रूरी मानकों को पूरा किया है.”

“हमें कभी यह नहीं बताया गया कि हम इन मानकों को पूरा करने में विफल रहे हैं और हम अपने काम की गुणवत्ता और ईमानदारी के साथ मज़बूती से खड़े हैं.”

फ़रवरी के आख़िर में स्वीडिश अख़बार स्वेन्स्का डागब्लाडेट और गोटेबोर्ग्स-पोस्टेन ने एक जांच रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें उन कर्मचारियों के बयान शामिल थे जिन्हें मेटा के ग्लासेज़ से रिकॉर्ड किए गए वीडियो देखने के लिए कहा गया था.

एक कर्मचारी ने कथित तौर पर कहा, “हम सब कुछ देखते हैं. लिविंग रूम से लेकर नग्न शरीर तक.”

रिपोर्ट प्रकाशित होने के समय मेटा ने माना था कि जब लोग मेटा एआई के साथ कंटेंट साझा करते हैं, तब कभी-कभी उसके सबकॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी स्मार्ट ग्लासेज़ से रिकॉर्ड किया गया कंटेंट देख सकते हैं.

कंपनी ने कहा था कि ऐसा ग्राहकों का एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए किया जाता है और दूसरी कंपनियां भी ऐसा करती हैं.

हालांकि इन जानकारियों के सामने आने के बाद नियामक संस्थाओं ने कार्रवाई शुरू कर दी.

स्वीडिश जांच रिपोर्ट के तुरंत बाद, ब्रिटेन की डेटा निगरानी संस्था इंफ़ॉर्मेशन कमिश्नर्स ऑफ़िस (आईसीओ) ने पत्र लिख रिपोर्ट को ‘चिंताजनक’ बताया.

कीनिया के डेटा प्रोटेक्शन कमिश्नर के दफ़्तर ने भी एलान किया कि वह स्मार्ट ग्लासेज़ को लेकर उठी निजता संबंधी चिंताओं की जांच शुरू कर रहा है.

नौकरी जाने की ख़बरों पर प्रतिक्रिया देते हुए मेटा के प्रवक्ता ने बीबीसी से कहा, “पिछले महीने हमने इन आरोपों की जांच के दौरान समा के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट रोक दिया था.”

“हम इन मामलों को गंभीरता से लेते हैं. फ़ोटो और वीडियो, यूज़र्स के निजी होते हैं. इंसान एआई कंटेंट की समीक्षा इसलिए करते हैं ताकि प्रोडक्ट का प्रदर्शन बेहतर हो सके, जिसके लिए हम यूज़र्स की स्पष्ट सहमति लेते हैं.”

सितंबर में मेटा ने रे-बैन और ओकली ब्रांड्स के साथ साझेदारी में एआई आधारित स्मार्ट चश्में की नई रेंज पेश की थी.

इन फ़ीचर्स में टेक्स्ट का अनुवाद करना या यूज़र जो देख रहा है उससे जुड़े सवालों का जवाब देना शामिल है. यह ख़ासतौर पर दृष्टिबाधित या आंख की कम रोशनी वाले लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है.

हालांकि जैसे-जैसे इन उपकरणों की लोकप्रियता बढ़ी, वैसे-वैसे इनके ग़लत इस्तेमाल को लेकर चिंताएं भी बढ़ीं.

स्वीडिश अख़बारों से बात करने वाले कर्मचारी डेटा एनोटेटर थे, जो कंटेंट को मैन्युअली लेबल करके मेटा के एआई को तस्वीरों को समझना सिखाते थे.

कर्मचारियों ने कहा कि वे एआई के साथ हुई बातचीत के ट्रांसक्रिप्ट भी देखते थे ताकि यह जांच सकें कि एआई ने सवालों के सही जवाब दिए या नहीं.

एक मामले में एक कर्मचारी ने अख़बारों को बताया कि एक आदमी के ग्लासेज़ बेडरूम में रिकॉर्डिंग मोड में छूट गए थे, और कथित तौर पर उनकी पत्नी का कपड़ा बदलना रिकॉर्ड हो गया.

मेटा के ग्लासेज़ के फ़्रेम के कोने में एक लाइट जलती है, जो यह दिखाती है कि कैमरा रिकॉर्डिंग कर रहा है.

लेकिन इन ग्लासेज़ के ग़लत इस्तेमाल को कीनिया में महिलाओं की रिकार्डिंग से भी जोड़ा गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments